तीसरे चरण के सहयोग शिविर की सफलता को लेकर जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

तीसरे चरण के सहयोग शिविर की सफलता को लेकर जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
Facebook WhatsApp


-16 जून को जिले के 71 पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन

मोतिहारी। जिलाधिकार सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तीसरे चरण अंतर्गत आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

तीसरे चरण का सहयोग शिविर पूर्वी चंपारण जिला में आगामी 16 जून 2026 को जिला के सभी 27 प्रखंडों के 71 पंचायत में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, एडीएम (लोक शिकायत) शैलेंद्र कुमार भारती, एडीएम (विभागीय जांच) मो. सिबगतुल्लाह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है, वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं।

सभी पदाधिकारी खुद से सहयोग शिविर आयोजन स्थल का भ्रमण कर तैयारी की समीक्षा करें एवं स्थानीय लोगों से मिलकर सहयोग शिविर को लेकर लोगों को जागरूक करें ताकि उनकी अधिक से अधिक शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान शिविर के माध्यम से किया जा सके। इस संबंध में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी तक को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि शिविर के मामले में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं निमानुकूल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फलस्वरूप पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तत्परता के साथ सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए कार्य करें एवं प्राप्त शिकायतों का अधिक से अधिक समाधान करें। सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 11 के माध्यम से सुबह 8 से शाम 8 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है, साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकेगा। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

-इन पंचायतों में 16 जून को समाधान शिविर का होगा आयोजन

आदापुर प्रखंड के श्यामपुर, भवानीपुर और बरवा, छौडादानो प्रखंड के एकडरी, दरपा और कुदरकट,
रामगढ़वा प्रखंड के रघुनाथपुर, टोला ब्रीता बैरिया और चंपापुर, रक्सौल प्रखंड के पैनटोका और जोकीयारी, बनकटवा के बिजबनी उत्तरी और झांझरा, चिरैया, सिरौना, खरतरी मध्य और खड़तरी पश्चिम पंचायत, ढाका प्रखंड के खरुवा चैनपुर, जटवलिया और गुरहनवा, घोड़ासहन प्रखंड के घोड़ासहन उत्तरी और घोड़ासहन दक्षिणी, मधुबन के तालिमपुर और स्वांगिया, पकड़ीदयाल के धनौजी और चैता, पताही के बेतौना, गोनाही और देवापुर, फेनहारा के फेनहारा और बारा परसौनी, तेतरिया के घेघहा, नरहा पानापुर, बंजरिया सिसवा पूर्वी और सिसवा पश्चिम, कोटवा प्रखंड के बथना महारानी भोपत और जसौली पट्टी, मोतिहारी प्रखंड के रामगढ़वा, राम सिंह छतौनी और बासमनपुर, पीपराकोठी के सलेमपुर और सूरजपुर,
सुगौली के मानसिंह उत्तरी, मान सिंह दक्षिणी और छपरा बहास उत्तरी, तुरकौलिया के
सपही, शंकर सरैया उत्तरी, शंकर सरैया दक्षिणी, चकिया के रामगढ़ महुआवा, कुंअरपुर और बेदीबन मधुबन, कल्याणपुर के गवंद्रा दक्षिणी, गवंद्रा उत्तरी और मनीछपरा, केसरिया के दक्षिणी हुसैनी, खिजीरपुरा बेनीपुर और कढान, मेहसी प्रखंड के कोठिया हरिराम और बकरी नाजीर, अरेराज के मंगुराहा, मिश्रौलिया और सरेया, हरसिद्धि के बैरियाडीह, उज्जैन लोहियार और मठ लोहियार, पहाड़पुर के नोवाडीह,परसौनी और पश्चिमी सरैया एवं संग्रामपुर प्रखंड के तीन पंचायत बरवा, भटवालिया और भवानीपुर उत्तरी का नाम रोस्टर में निर्धारित है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page