फार्मर आईडी बनाने में बेहतर कार्य करने वाले तीन कृषि कर्मी मंत्री के हाथों सम्मानित
-कर्मियों की मेहनत और लगन के कारण ही कृषि विभाग कार्यों में कर रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन : मंत्री
हरसिद्धि। फार्मर रजिस्ट्री में बेहतर कार्य करने वाले हरसिद्धि प्रखंड के तीन कृषि कर्मियों को सम्मानित किया गया। पीपराकोठी मे आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में एटीएम प्रिंस राज, ओलाहा मेहता टोला के किसान सलाहकार ठाकुर जय राम सिंह तथा मठलोहियार के किसान सलाहकार रंजन कुमार सिंह शामिल हैं। मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे कर्मियों की मेहनत और लगन के कारण ही कृषि विभाग अपने कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कृषि कर्मी ही किसानों तक योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंचाते हैं। वहीं पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने तीनों सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि ये कृषि कर्मी किसानों के खेत से लेकर बाजार तक हर स्तर पर सहयोग करते हैं, जो बेहद प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक सचिंद्र सिंह, डीएओ मनीष कुमार सिंह सहित अन्य थे। हरसिद्धि बीएओ राघव प्रसाद ने कहा कि तीनो कृषि कर्मी के कार्य अन्य क्षेत्र में भी बेहतर है।

