चोरी की बाइक के साथ नाबालिग को किया निरूद्ध
बनकटवा/सन्मार्ग संवाददाता
बनकटवा। जितना थाना क्षेत्र अंतर्गत सैनिक रोड तियर पुल के समीप से पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। जांचोपरांत बाइक चोरी की निकली। जांच में हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक का चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबर में मेल नहीं था। नतीजतन वाहन के दस्तावेजों और नंबरों की गहन जांच की गई। जिससे असली मालिक का खलासा हुआ, लेकिन जब उससे संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनकी बाइक घर पर मौजूद है।
लेकिन पुलिस इतना पर नहीं रुकी। लिहाजा चेसिस नंबर के आधार पर वास्तविक वाहन मालिक की पहचान की गई। मालिक ने पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल पश्चिम चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र, बेतिया से चोरी हो गई थी। फलस्वरूप पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। जिसकेे बाद धपहर गांव निवासी स्व. रंजीत प्रसाद यादव के 14 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार को अनिरुद्ध कर लिया गया गया।

