17 किलो प्रतिबंधित पदार्थ गांजा बरामद
बनकटवा। 71 वीं वाहिनी अठमोहान एसएसबी के जवानों ने मंगलवार क़ी अहले सुबह पिलर संख्या 358/5 से लगभग सात सौ मीटर के दुरी पर करीब 17 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। गांजा तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल के रास्ते भागने मे सफल रहा।जप्त की गईं समाग्री को झरौखर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी एसएसबी के अधिकारियो ने दी है।

