कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार
मोतिहारी। लखौरा थाना पुलिस ने कई मामले में फरार चल रहे आपराधी राहुल सिंह जो छतौनी थाने के भवानीपुर जिरात का निवासी है,उसे गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी लखौरा थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी।
इस मामले में लखौरा थानाध्यक्ष प्रवीण पासवान ने बताया कि राहुल सिंह लखौरा थाना कांड संख्या 141/26 में रंगदारी के मामले में वांछित था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध छतौनी सहित अन्य थाने में दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज है। जिसमें रंगदारी, आर्म्स एजट मारपीट सहित संगीन अपराध शामिल है।

