प्रेम संबंध की वजह से हुई अर्जुन पंडित की हत्या , तीन गिरफ्तार

प्रेम संबंध की वजह से हुई अर्जुन पंडित की हत्या , तीन गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-गिरफ्तार आरोपी ने खोला राज,हत्या में प्रयुक्त फाइटर बरामद

मोतिहारी। पत्नी से प्रेम संबंध होने और बार बार मना करने के बावजूद संपर्क रखने पर रामगढ़वा के पचभिड़िया गांव के अर्जुन पंडित की हत्या की गई। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पचभिड़िया गांव के ही धनेश महतो ने पुलिस के समक्ष यह जानकारी दी है। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पचभिड़िया गांव में मारपीट कर एवं गला दबाकर करके अर्जुन पंडित की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

घटना के उद्भेदन को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया  था। इसके बाद पुलिस टीम ने टेक्निकल सेल ,एफएसएल एवं स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन कर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना का भंडाफोड़ कर दिया।

वही हत्या कांड में प्रयुक्त लोहे का फाइटर बरामद किया गया है । गिरफ्तार आरोपियों में उक्त गांव के ही धनेश महतो, रूपेश कुमार एवं राजेश यादव शामिल है। बताया गया है कि धनेश महतो की पत्नी नीतू कुमारी से अर्जुन पंडित का प्रेम संबंध था। इसको लेकर धनेश द्वारा बार-बार मना भी किया गया , बावजूद इसके दोनों में बातचीत जारी रही।

इसको लेकर धनेश महतो अन्य पांच लोगों के साथ मिलकर लोहे के रड एवं फाइटर से हमला करने के बाद गला दबाकर अर्जुन पंडित की हत्या कर दी। घटना को लेकर अर्जुन पंडित की मां ने रामगढ़वा थाने में बेटे की हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस हत्या में शामिल तीन अन्य लोगों की खोज में छापेमारी कर रही है। पुलिस टीम में रक्सौल डीएसपी के अलावे रामगढ़वा इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार पांडे , थाना अध्यक्ष रामगढ़वा राजीव कुमार , सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार प्रसाद , प्रिया कुमारी सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page