15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज कई कांडों में वांछित 5 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने चकिया थाना क्षेत्र के मनी छपरा गांव निवासी अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि अशोक सिंह की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत चकिया थाने में दर्ज कांड संख्या 43 / 25 में की गई है। अशोक सिंह के विरोध में चकिया थाने में पांच और महसी थाने में चार कुल 9 उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामले पूर्व से दर्ज है। इसको लेकर पुलिस उसके विरुद्ध लगातार छापेमारी कर रही थी,  बावजूद इसके वह फरार चल रहा था और पुलिस से बच रहा था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page