विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में “वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण एवं गरिमा” विषयक संगोष्ठी का आयोजन

विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में “वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण एवं गरिमा” विषयक  संगोष्ठी का आयोजन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से नालसा जागृति योजना के अंतर्गत समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) परिसर में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण एवं गरिमा” रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, उनके संरक्षण, भरण-पोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सम्मानजनक जीवन जीने के अधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में अक्षय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, निधि कुमारी, एसडीसी एवं विधिक शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उनके सशक्तिकरण पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क विधिक सहायता, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा लोगों को आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक, वरिष्ठजन एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page