हत्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

हत्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। हत्या के प्रयास के एक मामले में हरसिद्धि थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के प्राथमिक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की सक्रियता की चर्चा हो रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि हरसिद्धि थाना कांड संख्या 298/26, दिनांक 07 जून 2026, जो हत्या के प्रयास से संबंधित है, में नामजद प्राथमिक अभियुक्त परदेशी सहनी पिता मनोज सहनी, निवासी रामनगर गायघाट, थाना हरसिद्धि, जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से मामले के संबंध में पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व दरोगा अनिल कुमार सिंह ने किया। इस दौरान पुलिस बल के अन्य जवान भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page