जागरूकता अभियान में दी गईं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी
सुगौली। प्रखंड के सुगांव दलित बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर सामाजिक कार्यकर्त्ता अवधेश कुमार गुप्ता के द्वारा जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। ग्रामीणों कों जागरूक करते हुए स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से आमजनता कों अवगत कराना।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवार के कन्या के विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान कराना, विवाह के निबंधन कों प्रोत्साहित करना, बाल विवाह रोकना, घरेलू हिंसा रोकना, दहेज प्रथा रोकना इत्यादि शामिल है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ पाने के लिए साठ हजार रूपये से कम का आय प्रणाम पत्र, विवाह का विधिवत निबंधन, दहेज नहीं देने कि घोषणा पत्र एवं शादी के समय वधु का उम्र अठारह वर्ष एवं वर का उम्र इक्कीस वर्ष होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस योजना के अन्तर्गत लाभ लेना चाहते है, वे सभी कागजी प्रकिया कों पूरा कर, प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क कर सकते,है इसके लिए किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं पड़ना है।
इसके साथ ही स्वयंसेवक गुप्ता ने टेली-लॉ योजना से मिलने वाली लाभ, लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मुख्यमंत्री बृद्धजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, निःशक्त पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, किसान सम्मान योजना, किसान मानधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना, पशुपालन सहित अन्य योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

