पर्यावरण सप्ताह के तहत मनरेगा से निजी भूमि पर किया गया पौधरोपण

पर्यावरण सप्ताह के तहत मनरेगा से निजी भूमि पर किया गया पौधरोपण
Facebook WhatsApp

घोड़ासहन। प्रखंड क्षेत्र में पर्यावरण सप्ताह के मौके जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा योजना से पौधा रोपण की शुरुआत किया गया। श्रीपुर पंचायत अंतर्गत श्रीपुर खास गांव निवासी भगवान प्रसाद केशरी तथा पवन केशरी की निजी भूमि पर वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीन कुमार मिश्रा,घोड़ासहन थाना के पुलिस पदाधिकारी एएसआई रविन्द्र टुडू, डाॅ.अशोक कुमार, ग्राम विकास समिति के उदय जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

पीओ श्री मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहला पौधा रोपण श्रीपुर पंचायत से शुरू किया गया है, जो मनरेगा पंचायत कोष से पांच लाख दस हजार की लगत से दो यूनिट में चार सौ पौधा लगाया गया है। वृक्षारोपण से हरियाली आती है। जो मानसिक शांति देती है और जीवन की गुणवत्ता सुधारती है। सौंदर्य एवं स्वास्थ्य में भी वृद्धि करता है। ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष उदय जायसवाल ने सभी अतिथियों को वृक्ष एवं गमला देकर सम्मानित किया। मौके पर जेई भारतेंदु विमल,पीटीए सुरेंद्र शर्मा, डाॅ. अफरोज अहमद, डाॅ. अशोक कुमार को सम्मानित किया।मौके पर रामबाबु साह,सन्नी कुमार,चंदन यादव,सरिता देवी, विनेश साह समेत दर्जनों मनरेगा मजदूर उपस्थित थे। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page