लूट कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

लूट कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

कोटवा। स्थानीय थाना पुलिस ने लूट कांड के एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव निवासी मकबूल मियां के पुत्र जुमेराती अंसारी के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अनुसार जुमेराती अंसारी कोटवा थाना कांड संख्या 357/25 का नामजद अभियुक्त था, जिसके विरुद्ध थाने में लूट कांड का मामला दर्ज था। पुलिस उसकी लगातार टोह ले रही थी वह अबतक पुलिस से बच रहा था।

इस बीच पिछली रात गुप्त सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों ने उसके ठिकाने की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। वह उक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page