पुलिस ने नोनफरवा गांव से पांच हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
पताही। थाना क्षेत्र के नोनफरवा गांव से पुलिस ने छापेमारी कर एक वर्ष से फरार पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी बमशंकर बैठा को रविवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बमशंकर बैठा पर थाना में कांड संख्या 409 /25 दर्ज है। उक्त मामले में वह वर्ष 2025 से फरार चल रहा था।
फलस्वरूप एसपी स्वर्ण प्रभात ने उसके ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। बताते हैं कि थानाध्यक्ष बबन कुमार को सूचना मिली की बमशंकर बैठा घर आया है। नतीजतन सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ नोनफरवा गांव में छापेमारी कर बमशंकर को गिरफ्तार कर लिया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पांच हजार के इनामी बमशंकर को गिरफ्तार किया गया है। उसका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पताही थाना में कांड संख्या 409 /25 , कांड संख्या 330/24 ,कांड संख्या 155/23 एवं आर्म्स एक्ट के कांड संख्या 174/19 दर्ज है।

