मैजिक एवं बाइक की टक्कर,मैजिक पलटी, चार घायल
सुगौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुगौली-छपरा बहास बायपास रोड में महदेवा स्थान के समीप बाइक व मैजिक गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसके बाद मैजिक वाहन सड़क किनारे लुढ़क गई।दुर्घटना में मैजिक चालक और बाइक सवार सहित चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुगौली से छपरा बहास की ओर जाने वाली पथ में वर्तन लदी मैजिक वैन ने बाइक में ठोकर मार दी।
बताया जाता है कि मैजिक पिकअप सुगौली की ओर से छपरा बहास की ओ देंगे ऐऐझर जा रही थी। और बाइक सवार मोतिहारी से सुगौली की ओर जा रहे थे।इसी बीच मैजिक वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी।जिसमें थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी विक्कू कुमार और रूपा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं मैजिक वैन असंतुलित होकर सड़क किनारे पेंड़ से जा टकराई। जिसमें मैजिक वैन चालक दब गया। घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने गाड़ी में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 को दी।जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई और दो घायलों को सुगौली सीएचसी इलाज के लिए भेजा गया।
दोनों घायल रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चम्पापुर निवासी संदेश कुमार और राहुल कुमार बताए गए। जबकि दो लोग निजी क्लिनिक में ले जाये गए। जहां चिकित्सक के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। बाइक सवार घायलों की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है और वाहन को थाना लाया गया है।और अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

