जिला निबंधन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जिला निबंधन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp


-साफ सफाई पर असंतोष जताते हुए सुधार का सख्त निर्देश
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने शनिवार को जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन निबंधन से संबंधित सारी प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा एवं जिला अवर निबंधक को सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए, ताकि दस्तावेजों का निबंधन शीघ्र संपन्न हो सके। उन्होने निबंधन के लिए आए हुए व्यक्तियों से पूछताछ की तथा निबंधन के क्रम में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

डीएम ने स्वच्छता मानकों पर असंतोष व्यक्त किया एवं नियमित साफ सफाई का निर्देश दिये। उन्होने अभिलेखों के डिजिटाइजेशन कार्य की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। जिला अवर निबंधक ने बताया कि विभाग द्वारा निबंधन की प्रक्रिया पेपर लेस की जानी है, नतीजतन डीएम ने पेपर लेस प्रक्रिया की तैयारी का भी अवलोकन किया। उन्होने बेहतर कार्य संस्कृति, कर्मियों के समय पर आगमन एवं प्रस्थान, बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page