चार साल से फरार पोक्सो कांड का आरोपित गिरफ्तार,अपहृता बरामद

चार साल से फरार पोक्सो कांड का आरोपित गिरफ्तार,अपहृता बरामद
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना पुलिस ने पोक्सो से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे मामले में अपहृता को बरामद कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, हरसिद्धि थाना कांड संख्या 298/22, दिनांक 27 जून 2022, धारा 366/366(ए) भादवि एवं 8/10 पोक्सो एक्ट के मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त गोलू कुमार पिता रविंद्र दास, रंजिता, थाना हरसिद्धि को गिरफ्तार कर लिया गया।  

जबकि थाना कांड संख्या 221/26, दिनांक 20 अप्रैल 2026, धारा 137(2), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं 8/12 पोक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। मामले के प्राथमिक अभियुक्त सोनू कुमार  पिता कपिलदेव साह,  दुदही भरवालिया का निवासी है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रियासत में भेज दिया गया। छापेमारी में दरोगा शिखा सिंह महिला पुलिस बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page