समाज के नव निर्माण मे शिक्षकों की अहम भूमिका : कृष्णनंदन पासवान

समाज के नव निर्माण मे शिक्षकों की अहम भूमिका : कृष्णनंदन पासवान
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। हरसिद्धि और तुरकौलिया प्रखंड के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक राजाराम उच्चतर माध्यमिक मॉडल स्कूल तुरकौलिया में हुई। बैठक डीईओ राजन कुमार गिरि के निर्देश पर बुलाई गई थी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कृष्णनंदन पासवान मौजूद रहे। वही डीईओ और दोनों प्रखंडो के बीइओ भी शामिल हुए। बैठक में पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

इस अवसर पर विधायक कृष्णनंदन ने कहा कि आप सभी शिक्षकों को समाज ने गुरुजी के उपाधि से सम्मानित किया है। गुरुजी का मतलब होता है समाज को नई दिशा देना, नवनिर्माण करना। आप सभी राष्ट्र के निर्माता है। इसलिए आपका आचरण भी उसी के अनुरूप होना चाहिए। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उनके कैबिनेट के सहयोगी शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी गांव- गांव तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यालयों में बच्चों को मिले, इसपर लगातार जोर दे रहे हैं। सरकार की मंशा को धरातल पर उतारने का काम डीईओ कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में पठन पाठन में किसी तरह की असुविधा होती है तो हमेशा आप सभी की मदद करने को तैयार है।

वही डीईओ श्री गिरि ने कहा कि जिस- जिस विद्यालय में प्रबंधकारणी समिति का गठन नही हुआ है। वहां अविलम्ब गठन कर इसकी जानकारी दें। शिक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। मौके पर उक्त स्कूल के समिति सदस्य सह भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा समेत हेडमास्टर इरशाद अहमद सहित अन्य मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page