फार्मर आईडी नहीं बनवाने वाले किसान कृषि विभाग की लाभकारी योजनाओं से होगे वंचित

फार्मर आईडी नहीं बनवाने वाले किसान  कृषि विभाग की लाभकारी योजनाओं से होगे वंचित
Facebook WhatsApp

-फार्मर रजिस्ट्री के लिए 30 जून डेट लाइन

मोतिहारी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय स्थित डॉ. राधा कृष्णन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विधायक प्रमोद कुमार, सचिंद्र प्रसाद सिंह सहित सांसद पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण एवं शिवहर के जिला प्रतिनिधि सहित उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर आगामी खरीफ-2026 को लेकर उर्वरक की आवश्यकता एवं उपलब्धता पर विशेष चर्चा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिला में सभी तरह के उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है, कहीं से कोई समस्या नहीं है। एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत सभी किसानों का फार्मर आईडी बनवाना जरूरी बताते हुये उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया गया कि अपने स्तर से भी किसानों को जागरूक करें। जिन किसानों के पास फार्मर आईडी उपलब्ध होगा, उन्हीं किसानों को उर्वरक एवं कृषि विभाग के अन्य योजनाओं का लाभ भविष्य में मिल सकेगा। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए 30 जून तक की तिथि निर्धारित है। इस दौरान सभी किसानों को आईडी बनवाना अनिवार्य है।

वर्तमान में जिला में 1,80,000 किसानों का फॉर्मर आईडी बनाया जा चुका है, जबकि जिला में लगभग 5 लाख किसान हैं जिन्हें पीएम किसान निधि की राशि मिल रही है। उर्वरक की कालाबाजारी, अनियमितता पाये जाने पर थोक उर्वरक विक्रेता, खुदरा उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।‌ बैठक में सभी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सभी थोक उर्वरक विक्रेता मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page