बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की “अधिनायक लिपिक” परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की “अधिनायक लिपिक” परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी
Facebook WhatsApp


-11 परीक्षा केंद्रों पर 7896 परीक्षार्थी लेंगे भाग

मोतिहारी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में “अधिनायक लिपिक” प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 10 जून को निर्धारित है। लिहाजा परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग संपन्न हुई।

बताया गया कि परीक्षा के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर 7896 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा 10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्ति सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षकों को सभी जरूरी निर्देश दिए गए।

बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर की व्यवस्था करा लें। केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में घड़ी की व्यवस्था रखेंगे, और समय का मिलान कर लेंगे। केंद्रो पर बिजली की समुचित व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखेंगे। प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि 08: बजे पूर्वाह्न में एलॉटेड परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। परीक्षार्थियों का प्रवेश 08:30 बजे पूर्वाह्न से कराया जाएगा। 09:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों का दो लेयर में फ्रीस्किंग का निर्देश दिया गया।

पहला मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश के समय एवं दूसरा परीक्षा केंद्र के अंदर फ्रीस्किंग कराई जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा का प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ प्रवेश करेंगे। संयुक्त ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी, इरेज़र,शार्पनर एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/ गजट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद सभी परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा।

परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मी/पदाधिकारी/दंडाधिकारी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा को स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में संचालन को लेकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो दूरभाष संख्या 06252-242418 पर परीक्षा के दिन कार्यरत रहेगा। संयुक्त ब्रीफिंग में सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा, जिला शिक्षा पदाधिकारी,वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page