सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में मेगा कृषि ऋण शिविर का आयोजन

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में मेगा कृषि ऋण शिविर का आयोजन
Facebook WhatsApp


-जीविका दीदियों के बीच 51 करोड़ ऋण का वितरण
मोतिहारी। सन्मार्ग संवददाता। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय मोतिहारी के तत्वावधान में कृषि ऋण जनसंपर्क शिविर का आयोजन समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने सहभागिता निभाई। इसमें जिले भर के अनेक जीविका समूह के सदस्य तथा किसानों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख विवेक कुमार पांडेय एवं अग्रणी जिला प्रबंधक राजेन्द्र कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय प्रमुख ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में सेंट्रल बैंक की ओर से 6 जून को मेगा कृषि ऋण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में सेंट्रल बैंक के इस तरह के आयोजन की सराहना की। वहीं कृषि विकास में सेंट्रल बैंक के शाखाओं के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले का अग्रणी बैंक होने के नाते सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपनी शाखाओं के माध्यम से जिले के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने जीविका दीदियों को सलाह दिया कि वे इस ऋण की राशि से अपना नया उद्यम स्थापित कर समाज में आत्मनिर्भर बनकर मिशाल कायम करें। मुख्य प्रबंधक सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने बैंक में संचालित विभिन्न कृषि ऋण योजना के बारे में ग्राहकों को विस्तार पूर्वक बताया गया।

इस अवसर पर जीविका समूह के सदस्यों को 51 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। ऋण शिविर आयोजन का संचालन जिला जिविका कार्यालय के अधिकारी राजू कुमार ने की। कार्यक्रम में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक अभिनव आनंद तथा सत्येंद्र कुमार पांडेय ने भी अपनी सहभागिता निभाई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page