16 जून को होगा तीसरे चरण के सहयोग शिविर का आयोजन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देष
मोतिहारी। प्रशासनिक स्तर पर तीसरे चरण के सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। आगामी 16 जून 2026 को जिला के सभी 27 प्रखंडों के 71 पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। वहीं फौरी कारवाई के तहत संबंधित अधिकारी प्रभावी समाधान करेंगे। बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है, वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक प्राप्त किया जा सकेगा। साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकेगा। सीएम के आदेश के आलोक में परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
16 जून को समाधान शिविर का आयोजन होगा। इनमें आदापुर प्रखंड के श्यामपुर, भवानीपुर और बरवा पंचायत शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किए गए है। छौडादानो के एकडरी, दरपा और कुदरकट पंचायत के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है।
जबकि रामगढ़वा प्रखंड के रघुनाथपुर, टोला बृता बैरिया और चंपापुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त रक्सौल प्रखंड के पैनटोका और जोकीयारी में शिविर लगैगा। बनकटवा के बिजबनी उत्तरी और झांझरा, चिरैया प्रखंड के सिरौना, खडतरी मध्य और खडतरी पश्चिम, ढाका प्रखंड के खरुवा चैनपुर, जटवलिया और गुरहनवा जबकि घोड़ासहन के घोड़ासहन उत्तरी और घोड़ासहन दक्षिणी, मधुबन प्रखंड के तालिमपुर और स्वांगिया, पकड़ीदयाल के धनौजी और चैता, पताही प्रखंड के बेतौना, गोनाही और देवापुर, फेनहारा प्रखंड के फेनहारा और बारा परसौनी, तेतरिया के घेघहा नरहा पानापुर, बंजरिया के सिसवा पूर्वी और सिसवा पश्चिम, कोटवा के बथना महारानी, भोपत और जसौली पट्टी, मोतिहारी प्रखंड के तीन रामगढ़वा, राम सिंह छतौनी और बासमनपुर, पीपराकोठी के सलेमपुर और सूरजपुर, सुगौली प्रखंड के मानसिंह उत्तरी, मान सिंह दक्षिणी, छपरा बहास उत्तरी, तुरकौलिया के सपही, शंकर सरैया उत्तरी, शंकर सरैया दक्षिणी, चकिया प्रखंड के रामगढ़ महुआवा, कुंअरपुर, बेदीबन मधुबन,कल्याणपुर के गवंद्रा दक्षिणी, गवंद्रा उत्तरी और मनीछपरा, केसरिया के दक्षिणी हुसैनी, खिजीपुरा, बेनीपुर, कढ़ान वहीं मेहसी के कोठिया हरिराम और बकरी नजीर, अरेराज के मगुंराहा, मिश्रौलिया और सरेया, हरसिद्धि के बैरियाडीह, उज्जैन लोहियार, मठ लोहियार पहाड़पुर के नोवाडीह,परसौनी, पश्चिमी सरैया जबकि संग्रामपुर प्रखंड के बरवा, भटवालिया और भवानीपुर उत्तरी में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में डीएम ने पंचायत शिविर से पहले उक्त पंचायतों में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने एवं सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया है।

