सुप्रसिद्ध कलाकार डाॅ. नीतू कुमारी ‘नूतन’ ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित
मोतिहारी। विगत लोकसभा चुनाव एवं पिछले बिहार विधानसभा चुनाव मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नयी कीर्ति गढ़ने वाले पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को लगातार दूसरी बार भारत की राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किए जाने को लेकर चंपारण के आमजन के साथ कला – विभूतियां भी आह्लादित हैं।
नतीजतन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कला शख्सियत भारत की लोक संस्कृति की राजदूत राष्ट्रपति से सम्मानित व चंपारण की बेटी डाॅ. नीतू कुमारी नूतन ने उन्हें कार्यालय कक्ष मे उन्हें सम्मानित किया। इस संबंध में डाॅ. नीतू ने कहा कि जिलाधिकारी जोरवाल ने जिले के चहुंमुखी विकास के साथ पारंपरिक, ऐतिहासिक कला – धरोहरो के संरक्षण- संवर्द्धन के साथ चंपारण की समृद्ध कला- विरासत एवं यहां के कलाकारो के उत्थान की दिशा मे अभूतपूर्व व ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसे भुलाया नही जा सकता।वे अपने उत्कृष्ट कार्यो की बदौलत प्रशासन एवं आमजनो के बीच लोकप्रियता की अद्भुत मिसाल कायम कर स्वर्णिम कार्यकाल के लिए जाने जायेंगे।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव मे निर्वाचन प्रक्रिया मे उत्कृष्ट तकनीक अनुप्रयोग के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित किए जाने के पश्चात राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार प्राप्त कर जिलाधिकारी पूरे चंपारण एवं बिहार को गौरवान्वित किया है।
डाॅ. नीतू ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जिस चंपारण की विलुप्त हो रही लोक नृत्य- गीत शैली ‘बिहार बिम्बो’ का प्रदर्शन हाल मे ऑस्ट्रेलिया एवं मारीशस मे किया है, उसे चंपारण में आयोजित होने वाले सरकारी महोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रमो में सम्मलित कर उसे आगे बढ़ाया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा डॉ. नीतू को शुभकामनाएं दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मौके पर पत्रकार संजय पांडेय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश एवं सुप्रसिद्ध गायिका सिमरन श्रुति भी मौजूद रहे।

