प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां के नाम एक पेड़ लगाकर पर्यावरण का दिया संदेश 

प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां के नाम एक पेड़ लगाकर पर्यावरण का दिया संदेश 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मोतिहारी द्वारा किया गया। इस अभियान के तहत जिला भर में बूथ स्तर पर एक पेड़ मां के नाम लगाया गया।

दूसरी ओर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने अपने दिल्ली आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री सिंह ने कहा है कि प्रकृति केवल हमारी धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। यदि हम आज पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण दे सकेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने अपने पैतृक गांव पर वृक्षारोपण के बाद कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायक संदेश है। कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए आवश्यक स्वच्छ वायु, छाया एवं प्राकृतिक संसाधन भी प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

इस अभियान में पार्टी के विधायकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page