विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद ने किया वृक्षारोपण
Facebook WhatsApp


-जलवायु संरक्षण का दिया संदेश
रक्सौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद,रक्सौल शाखा की ओर से शहर के विवेकानन्दपुरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि के उपरांत वन्दे मातरम के गायन से हुआ। अध्यक्षता संरक्षक अवधेश सिंह जबकी संचालन उमेश सिकारिया ने की। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को सदैव माता के समान पूजनीय माना गया है। ऋषि-मुनियों ने वृक्षों, नदियों, पर्वतों एवं समस्त प्राकृतिक संसाधनों को जीवन का आधार मानते हुए उनके संरक्षण का संदेश दिया है। आज हमें बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।

कार्यक्रम में पर्यावरण संयोजक विजय कुमार साह ने कहा कि एक वृक्ष केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, शीतल छाया, जल संरक्षण और स्वस्थ जीवन का अमूल्य उपहार है। संरक्षक अवधेश सिंह, सचिव नरेश कुमार एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने संयुक्त रूप से कहा कि पृथ्वी हमें जीवन प्रदान करती है, इसलिए उसका संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौती से मुकाबला करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान औषधीय, ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले, फलदार एवं छायादार पौधों का जाली सहित रोपण किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य प्रेमरंजन पटेल ने भी भाविप रक्सौल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अवधेश सिंह, मेनका गुप्ता, रजनीश प्रियदर्शी, नरेश कुमार, सुनील कुमार, उमेश सिकारिया, राकेश कुशवाहा, विनोद कुमार, बिमल कुमार सर्राफ, अजय कुमार, विजय कुमार साह,सुनील कुमार, सुरेश धानोठिया, अरविंद जायसवाल, जीतेन्द्र चौरसिया, दिनेश प्रसाद, विनोद रौनियार, विवेक कुमार चौरसिया, विधा मंदिर के प्राचार्य प्रेमरंजन पटेल, चैतन्य कुमार, आशुतोष कुमार, ममता चौबे, सोनी कुमारी, विन्दु कुमारी, खुशी कुमारी, श्रुति बानिया सहित बड़ी संख्या में परिषद सदस्य उपस्थित थे।जानकारी शाखा के सम्पर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने संयुक्त रूप से दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page