5 हजार के इनामी डकैत को सुगौली पुलिस ने दबोचा

5 हजार के इनामी डकैत को सुगौली पुलिस ने दबोचा
Facebook WhatsApp

-कई थाना क्षेत्र का था वांछित

सुगौली। चर्चित डकैती कांड के फरार चल रहे वांछित को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी अनवर अंसारी को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 340/24 के तहत बीएनएस की धारा 311 डकैती के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के खरदेव गांव निवासी हदीस अंसारी के पुत्र अनवर अंसारी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अनवर अंसारी लंबे समय से कानून की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था। परन्तु उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलायी जा रही थी। उसके आने की गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ एवं सुगौली पुलिस ने सुनियोजित ढंग से कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड में अनवर अंसारी का नाम एक शातिर अपराधी के रूप में दर्ज है। उसके खिलाफ 2016 में चनपटिया थाना में डकैती के तीन मामले,शिकारपुर थाना में लूट, डकैती और एनडीपीएस एक्ट और बेतिया मुफ्फसिल थाना में भी उसके विरुद्ध डकैती का मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page