मानवता और सनातन परंपरा की बनी मिशाल

मानवता और सनातन परंपरा की बनी मिशाल
Facebook WhatsApp

– बाबा जय राम मठ के महंत सहित समाजसेवियों ने दिवंगत साधु का कराया अंतिम संस्कार

-रेल पुलिस की रही सराहनीय भूमिका

सुगौली। मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सुगौली बाजार के बाबा जय राम दास मठ के महंत मनीष दास ने अन्य साधु-संतों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक दिवंगत साधु का दाह-संस्कार कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

जहां रामशरण दास,चंद्रिका दास,कमला कांत चरण दास, कुशेश्वर भगत तधवा मठ, रामू दास करमवा मठ, राम किशोर दास, नंद लाल दास,भोला दास बहुअरवा महमदी और मनोज कुमार,भाजपा नेता विकास शर्मा सहित अन्य समाजसेवी शामिल हुए। यहां बता दें कि सुगौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक वृद्ध साधु बेंच पर मृत अवस्था में पाया गया।

यात्रियों की सूचना पर रेल थाना के थानाध्यक्ष वी के सिंह ने मृत साधु की जांच-पड़ताल की और उसके पास से प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान ललन दास,द्वारा रामबालक दास चरगाहां ,बन्दीपट्टी वार्ड-9 लक्ष्मीपुर पश्चिमी चंपारण के रूप में हुईं। आधार कार्ड पर दर्ज मोबाइल नम्बर से सही जानकारी नही मिली। जिसके कारण शव के  दाह-संस्कार की समस्या उत्पन्न हो गई।

इस बीच सुगौली बाजार के बाबा जय राम दास मठ के महंत मनीष दास ने इसकी जिम्मेवारी उठाई। दाह-संस्कार में सभी खर्च लगाया। जिसमे अन्य साधु-संतों और समाजसेवियों ने भी सहयोग किया। महंत मनीष दास के सान्निध्य में विश्व हिन्दु परिषद व साधु महात्माओं के श्रद्धाभाव के साथ उनके दाह-संस्कार में भाग लिया और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page