1984 से लगातार निर्विरोध चुने जा रहे इंद्रमणि सिंह, फिर बने पैक्स अध्यक्ष

1984 से लगातार निर्विरोध चुने जा रहे इंद्रमणि सिंह, फिर बने पैक्स अध्यक्ष
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र अंतर्गत जमला पैक्स सदर के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी इंद्रमणि सिंह उर्फ राजकुमार सिंह एक बार फिर निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि इंद्रमणि सिंह वर्ष 1984 से लगातार पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।

चार दशक से अधिक समय तक लगातार निर्विरोध चुना जाना उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास, लोकप्रियता और समाजसेवा के प्रति समर्पण का परिचायक माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने हमेशा किसानों, जरूरतमंदों और समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य किया है, जिसके कारण उन्हें लगातार जनसमर्थन मिलता रहा है।

चुनाव में केवल अध्यक्ष पद ही नहीं, बल्कि पैक्स के सभी 11 सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जो क्षेत्र में आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकता और जनविश्वास का अनूठा उदाहरण माना जा रहा है।इंद्रमणि सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page