सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। अरेराज- हाजीपुर मुख्य पथ पर संग्रामपुर बैंक चौक के समीप सोमवार ट्रक के चपेट में आये जख्मी वृद्ध की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक पूर्वी संग्रामपुर पंचायत वार्ड सात गांव संग्रामपुर बरई टोला के 62 वर्षीय चंदर साह थे।

पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों के चीख पुकार मच गई । नतीजतन पूरे गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमबार की संध्या घर संग्रामपुर बाजार के लिए निकले थे जहां ट्रक के चपेट में आकर जख्मी हो गए थे। इलाज के क्रम में मोतिहारी में मौत हो गई।

पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के मुखिया सुदिष्ट प्रसाद ने परिजनों को सांत्वना देते हुए आपदा के तहत मुआवजा राशि मुहैया कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौप दिया गया। परिजनों के द्वारा आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page