हत्या के प्रयास मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
सुगौली। थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में सुगौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति प्रशासन की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानु साह एवं जगदीश साह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कोबेया गांव के निवासी है। दोनों के विरुद्ध हत्या के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज है, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

