कोटवा में मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त,दो हिरासत में
-56 किलोग्राम डोडा सहित अफीम जब्त,सुखा नशा को लेकर ढाबों के विरुद्ध पुलिस का एक्शन शुरू
कोटवा। सुखा नशा के विरुद्ध पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोटवा के कदम चौक के नजदीक एक लाइन होटल पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान दो बोरा डोडा पाउडर, अफीम सहित कैश बरामद किया है।
मौके पर पहुंचे एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कदम चौक के नजदीक अजीत सिंह के लाइन होटल पर रेड कर के सुखा नशा की बड़ी खेप को जब्त किया है। छापेमारी में दो लोग हिरासत में लिए गए है। वहीं कारोबारी सहित लाइन होटल का संचालक मौके से फरार हो गया।
जप्त की गई डोडा जैसा मादक पदार्थ 56 किलो ग्राम, अफीम जैसा मादक पदार्थ 140 ग्राम सहित कुछ नगद एवं नापतोल का मशीन बरामद किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थों का अंतर्राष्ट्रीय कीमत लाखों में आंकी जा रही है। वही मादक पदार्थ की जांच एफएसएल से कराने की प्रक्रिया की जायेगी।
एसपी ने बताया है कि होटल का मालिक पूर्व में भी मादक पदार्थ के केस में वांछित रहा है। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस डोडा और अफीम की तस्करी के बैकवर्ड – फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है और इस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा एनएच किनारे बने अन्य लाइन होटल और ढाबों को पुलिस खंगालेगी। इसके अलावा आर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिक लड़कियों के शोषण के विरुद्ध भी पुलिस का अभियान चलाया जाएगा। सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल उक्त मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में डीएसपी सदर 2 जितेश पांडेय, मजिस्ट्रेट सह कोटवा सीओ मोनिका आनंद, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर कोटवा सूर्यकांत प्रसाद, अमन कुमार, डीआईयू के एसआई कर्ण सिंह , अनुज कुमार सिंह , प्रत्यूष कुमार विक्की, एएसआई अमरजीत पासवान सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

