कोटवा के तीन पंचायतों में सहयोग शिविर आज -डीसीएलआर ने लिया तैयारियों का जायजा
-सम्राट सरकार का जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम
कोटवा। सरकार के सात निश्चय 3 के तहत ‘ सबका सम्मान , जीवन आसान ‘ कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को होने वाले सहयोग शिविर को लेकर डीसीएलआर सदर सह कोटवा नोडल पदाधिकारी प्रीति सिंह ने सोमवार को शिविर स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान सभी विभागीय पदाधिकारी और कर्मचारियों से सहयोग शिविर में आमलोगों के आवेदनों के निष्पादन की जानकारी ली।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की मंशा आमलोगों की समस्याओं का त्वरित व न्यायसंगत समाधान करना है।नोडल पदाधिकारी ने सभी विभागों के आवेदनों के निष्पादन के लिए पदाधिकारी और कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी।
मिली जानकारी के अनुसार बड़हरवा कला पूर्वी,बड़हरवा कला पश्चिमी और कोटवा पंचायतों में 2 जून मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन होना है।बीडीओ चिरंजीवी पाण्डेय ने बताया कि सहयोग शिविर में तीनों पंचायतों में अबतक 120 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें 92 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है 28 आवेदन लंबित है।
शिविर में ही शत प्रतिशत आवेदनों के निष्पादन का लक्ष्य है। इस दौरान यह देखना भी दिलचस्प होगा कि पूर्व के लंबित कितने आवेदनों का निष्पादन अब तक हुआ है और कितना पेंडिंग रह गया है। बहरहाल माना जा रहा है कि सम्राट सरकार का यह जनहित में उठाया गया अत्यंत ही महत्वपूर्ण कदम है।

