सुगौली जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने अरविंद सिंह कुशवाहा

सुगौली जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने अरविंद सिंह कुशवाहा
Facebook WhatsApp

-कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,नेताओं ने दी शुभकामनाएं
मोतिहारी। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय बरियारपुर स्थित कर्पूरी सभागार में सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सुगौली प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अरविंद सिंह कुशवाहा को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष भरत पटेल ने की।

इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, शिवहर सांसद लवली आनंद, केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, नरकटिया विधायक विशाल कुमार तथा विधान पार्षद डॉ.खालिद अनवर सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष भरत पटेल ने अरविंद सिंह कुशवाहा को मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। मनोनयन के बाद उपस्थित नेताओं ने नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास जताया गया कि उनके नेतृत्व में सुगौली क्षेत्र में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।

नेताओं ने कहा कि जदयू की विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अरविंद सिंह कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सुनील सिंह, सुनील भूषण ठाकुर, कबीर पटेल, जीतन पटेल, विश्वविजय कुशवाहा,श्रीराम कुमार, शेख साहब, राजन कुमार,मनोज सर्राफ, रामाश्रय पासवान,रवि पटेल सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page