कृषि वैज्ञानिकों ने शुरू किया खेत बचाओ अभियान
पीपराकोठी। प्रखंड क्षेत्र के ढेकाहां के विशुनपुर गांव से अगले एक माह तक चलने वाले खेत बचाओ अभियान की शुरुआत सोमवार को किया गया। अभियान के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अरविन्द कुमार सिंह थे। इस अवसर पर वरीय वैज्ञानिक श्री सिंह ने किसानों को हरी खाद जैसे ढैंचा मूंग की खेती एवं प्रक्रितिक खेती एवं अन्य घरेलू उपायों की जानकारी दी।
किसानों को प्राकृतिक रूप से कीटनाशक फफुंदनासक बनाने कि विधि एवं उपयोग करने की जानकारी दी। मौके पर मुख्य रूप से कृषि विज्ञान केन्द्र डाॅ. अर्पिता नाल्या वैज्ञानिक शस्यविजान आत्मा बीटीएम पूनम कुमारी, एटीएम राजेश्वर सिंह, किसान सलाहकार अशोक कुमार, किसान कामेश्वर चौरसिया, नंदकिशोर चौरसिया, सुबोध कुमार, मौजूद थे।

