निःस्वार्थ सेवा समिति व रोटी बैंक ने वृद्ध आश्रम को संचालित करने की मांग उठाई

निःस्वार्थ सेवा समिति व रोटी बैंक ने वृद्ध आश्रम को संचालित करने की मांग उठाई
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। निःस्वार्थ सेवा समिति व रोटी बैंक मोतिहारी ट्रस्ट द्वारा के शहर के चांदमारी चौक स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर रोटी बैंक मोतिहारी ट्रस्ट के संस्थापक सोनू श्रीवास्तव ने सभी वर्ग के लोगों के साथ वृद्धा आश्रम बंद होने के बारे में जानकारी दी। जबकि लगातार सोशल मीडिया, न्यूज चैनल वाले को भेज कर वहां जानकारी समाज को दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मोतिहारी के लिय दुर्भाग्य की बात है, इतना बड़े जिले में अनाथ आश्रम खुला और बंद हो गया। दो महीना समाज कल्याण विभाग 7 वृद्ध लोगों को भोजन और जरूरत की सामग्री नहीं दे पाया और उनको जबरदस्ती हटा कर वृद्धा आश्रम बंद कर दिया गया।

नतीजतन मांग की गई कि जिला प्रशासन, नगर आयुक्त, समाज कल्याण अगर वृद्धाआश्रम नहीं चला सकते है तो प्रशासन रोटी बैंक को भवन दे, संस्था और शहरवासी वृद्धा आश्रम चला लेगे। मीटिंग में मौजूद सभी ने वृद्धा आश्रम को खोलने की मांग की।

मौके पर संस्थापक रोटी बैंक मोतिहारी ट्रस्ट नवजीवन कुमार उर्फ सोनू श्रीवास्तव, मनोज रंजन जीवन पब्लिक स्कूल, सानू पटेल,पूर्व वार्ड पार्षद गुड्डू श्रीवास्तव, रामेश्वर प्रसाद, ई. अजय आजाद, डॉ. कुणाल कुमार, आदित्य कुमार, राजन कुमार, पवन कुमार, डॉ. संतोष कुमार, मोहक कुमार, रोहित कुमार, रवि प्रकाश सिन्हा, सुनील दा, विशाल कुमार, अरुण सिंह, विपिन कुमार, सुयश, सीमा कुमारी, लक्ष्य कुमार, हेमंत कुमार, जय गुप्ता,साहिल कुमार, शिवम आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page