कोलकाता से शुरू हुआ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, पत्नी संग पहुंचे मदर टेरेसा हाउस

कोलकाता से शुरू हुआ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, पत्नी संग पहुंचे मदर टेरेसा हाउस
Facebook WhatsApp

कोलकाता। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार सुबह पत्नी के साथ कोलकाता पहुंचे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आगमन के बाद वह सीधे तालतला स्थित मदर (टेरेसा) हाउस गए।दोपहर में उनके दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर रुबियो के कोलकाता पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के अलावा व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और क्वाड जैसे मुद्दों पर कई दौर की चर्चा होगी।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के बीच यह यात्रा अहम मानी जा रही है। भारत लगातार संवाद के जरिए क्षेत्र में शांति कायम करने की वकालत करता रहा है। साथ ही, नई दिल्ली ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी जोर दिया है।

कोलकाता रवाना होने से पहले मार्को रुबियो ने कहा कि भारत अमेरिका का “बेहद करीबी मित्र” है और वह भारतीय मंत्रियों तथा क्वाड देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक को लेकर उत्साहित हैं।

रुबियो अपने भारत दौरे के अंतिम दिन 26 मई को होने वाली क्वाड बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री मोटेगी तोशिमित्सु भी मौजूद रहेंगे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page