मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में पति समर्थ काे जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में पति समर्थ काे जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया
Facebook WhatsApp

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपित पति समर्थ सिंह को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।वह शुक्रवार शाम जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचा था। भोपाल पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

ट्विशा की मौत के बाद से उसका पति समर्थ सिंह फरार चल रहा था। शुक्रवार शाम को वह आत्मसमर्पण के लिए जब जिला न्यायालय परिसर पहुंचा तो मीडिया ने उसे घेर लिया। इस दौरान पत्रकार लगातार उससे सवाल कर रहे थे। ऐसे में उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर मास्क और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए था। इसी बीच पुलिस ने हंगामे के बीच समर्थ को हिरासत में लिया। समर्थ की पहचान छुपाने के लिए कपड़े बदलवाए गए। इसके बाद पुलिस समर्थ को अपने साथ लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई।

इधर, ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि समर्थ सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कोर्टरूम नंबर-32 के अंदर मास्क लगाकर बैठा था। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस अधिकार के तहत उसे उस कमरे में बैठने की अनुमति दी गई थी।

दरअसल, आरोपित समर्थ सिंह ने आत्मसमर्पण से पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन न्यायालय से उसे राहत नहीं मिली है। इसके बाद आरोपित की दायर अग्रिम जमानत याचिका वापस लिए जाने के बाद जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह की वेकेशन बेंच ने याचिका खारिज कर दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page