प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक, विकसित भारत 2047 विजन पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक, विकसित भारत 2047 विजन पर हुई चर्चा
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद एक्शन में दिखे। गुरुवार शाम उन्होंने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की और सभी मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्टकार्ड की समीक्षा की।गुरुवार को सेवा तीर्थ में शाम करीब 5 बजे शुरू हुई उच्चस्तरीय बैठक लगभग साढ़े चार घंटे तक चली। मैराथन बैठक में शासन सुधार, प्रशासनिक दक्षता और सरकार के दीर्घकालिक “विकसित भारत 2047” विजन पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान करीब 09 मंत्रियों ने अपने मंत्रालयों के कामकाज की विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। इसके साथ कई मंत्रियों के काम काज की समीक्षा भी की गई। साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय और भविष्य की रणनीति को लेकर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श भी किया गया। इसमें मंत्रियों के पिछले कामकाज का लेखा-जोखा और दो साल के रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा की गई। विशेषकर पश्चिम एशिया में मौजूदा हालत को देखते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों, विकास परियोजनाओं और भविष्य के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच देशों की यात्रा के निष्कर्ष से सभी मंत्रियों को अवगत कराया। विदेश यात्रा पर होने के कारण इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा मौजूद नहीं थे। बाकी तकरीबन सभी कैबिनेटमंत्री, राज्य मंत्री मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक एक साल बाद बुलाई है। इससे पहले पिछले साल यानी 2025 में यह बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल में फेर बदल के कयास तेज हो चली है। माना जा रहा है कि अगले महीने मंत्रीमंडल में फेरबदल संभव है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page