सेंट जार्ज हाई स्कूल ने रेडिएंट स्कूल को 6 विकेट से हराया
मोतिहारी। स्थानीय नेहरू स्टेडियम में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें मुकाबले में सेंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी ने द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली को 6 विकेट से हरा दिया।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप ए के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी द रेडिएंट पब्लिक स्कूल की टीम ने कुंज के 34 रन व राजीव के 17 रन की पारी के बदौलत में 109/10 रन(19.5ओवर) का स्कोर बनाया। सेंट जार्ज हाई स्कूल के गेंदबाज शक्ति ने 3 विकेट व परमेंद्र ने 2 विकेट लिया। जवाब में सेंट जार्ज हाई स्कूल ने मैन ऑफ द मैच युवराज के 52 रन व अक्षय के 28 रन के बदौलत 110/4(10.1 ओवर) का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व मो. तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे।कल के मुकाबले में राजहंस एकेडमी प्ले एंड पब्लिक स्कूल अरेराज की टीम के सामने द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली की टीम होगी।
मौके पर मुख्य अतिथियों में अनिल वर्मा,सुशील कुमार, डॉ अमित,डॉ फैसल परवेज खान,महफूज रहमान खान,एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम,शाहिद हसन,सचिन सहनी, मो.रेयान इत्यादि की उपस्थिति रहे।

