बिहार के कैबिनेट मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को 2 देशरत्न मार्ग में मिला बंगला
पटना। बिहार सरकार ने सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित कर दिए हैं। पहली बार मंत्री बने नेताओं को नए आवास दिए गए हैं,जबकि जो नेता पहले भी मंत्री रह चुके हैं और मौजूदा सरकार में दोबारा मंत्री बने हैं, उनके पुराने आवास का आवंटन बरकरार रखा गया है। लिहाजा, विजय चौधरी, विजेन्द्र यादव, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मदन सहनी, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, संतोष सुमन, शीला मंडल, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, जमा खान पहले से रह रहे बंगला ही आवंटित कर दिया गया है। वे अपने पहले के बंगले में ही रहेंगे।
सरकार की ओर से जारी आवंटन सूची के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को 2 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। यह आवास पहले विधानसभा अध्यक्ष के लिए आवंटित होता रहा है। हालांकि, वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार अपने पुराने सरकारी आवास में ही रह रहे हैं, जिस कारण यह बंगला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को दिया गया है।
वहीं, मंत्री नंदकिशोर राम को 21 हार्डिंग रोड स्थित बंगला आवंटित किया गया है। पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र को 12 हार्डिंग रोड का सरकारी आवास मिला है। मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को गर्दनीबाग स्थित डुप्लेक्स बंगला संख्या 13/20 आवंटित किया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को 13 हार्डिंग रोड स्थित बंगला दिया गया है। इसके अलावा मंत्री रामचंद्र प्रसाद को गर्दनीबाग स्थित डुप्लेक्स आवास संख्या 10/20 आवंटित किया गया है, जबकि शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 33 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी बंगला मिला है।
सरकारी आवास आवंटन के बाद मंत्री अपने-अपने नए आवास में शिफ्ट होने की तैयारी में जुट गए हैं। परिवहन मंत्री दामोदर रावत को 18 हार्डिंग रोड, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव को 12 नेहरू मार्ग, संजय सिंह टाइगर को 2/20 डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, अरुण शंकर प्रसाद को 41 हार्डिंग रोड, रमा निषाद को 8 पोलो रोड, रतेश सदा को 1/20 डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, केदार गुप्ता को 14/20 डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, लखेन्द्र कुमार रौशन को 26 एम स्टैण्ड रोड, सुनील कुमार को 26 ए हार्डिंग रोड, श्रेयसी सिंह को 4 स्टैंड रोड, प्रमोद चंद्रवंशी को 27 हार्डिंग रोड, संजय कुमार सिंह को 43 हार्डिंग रोड, संजय कुमार पासवान को 17/20 डप्लेक्स बंगला हार्डिंग तथा दीपक प्रकाश को 12 सर्कुलर रोड बंगला आवंटित हुआ है।

