गुरुग्राम अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन के रिमांड पर ईडी को सौंपा

गुरुग्राम अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन के रिमांड पर ईडी को सौंपा
Facebook WhatsApp

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को रविवार सुबह अदालत में पेश किया। अदालत ने अरोड़ा को सात दिन के रिमांड पर ईडी को सौंप दिया।उनसे गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। ईडी ने शनिवार को अरोड़ा के चंडीगढ़, गुरुग्राम स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। वह लुधियाना वेस्ट से विधायक हैं।

ईडी ने करीब 10 घंटे तक चली छापेमारी के बाद शनिवार शाम पांच बजे मंत्री संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। ईडी सूत्रों के अनुसार, मंत्री संजीव अरोड़ा व उनसे संबंधित कंपनियों पर 157.12 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के जरिये फर्जी एक्सपोर्ट दिखाने के आरोप हैं। इन्हीं आरोपों में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page