सिवान में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा

सिवान में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा
Facebook WhatsApp

सिवान। जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोमवार सुबह रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सारण क्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी पुरन कुमार झा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित पैतृक आवास और नगर थाना क्षेत्र के नया किला स्थित घर पर एक साथ दबिश दी। सीवान स्थित आवास पर करीब 40 मिनट तक सघन तलाशी ली गई।

छापेमारी के बाद डीआईजी नीलेश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि सीवान के भूमाफिया अब शहर छोड़ दें, क्योंकि पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। उन्होंने बताया कि महादेवा थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर की जमीन रंगदारी के बल पर कब्जा करने का मामला सामने आया था।

इस मामले में पुलिस जांच के दौरान विधायक ओसामा शहाब समेत कई लोगों के नाम उजागर हुए हैं। डीआईजी के मुताबिक, पुलिस को इस केस में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर न्यायालय से छापेमारी वारंट प्राप्त कर कार्रवाई की गई।

हालांकि, उन्होंने फिलहाल किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया, लेकिन स्पष्ट किया कि आगे कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी।

इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, गौरी कुमारी समेत कई थानाध्यक्ष और बड़ी संख्या में सशस्त्र जवान शामिल रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page