गंडक नदी में डूबी नाव, चारा लाने जा रहे भाई-बहन लापता

गंडक नदी में डूबी नाव, चारा लाने जा रहे भाई-बहन लापता
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण, 27 अप्रैल (हि.स.)। जिले के अरेराज अनुमंडल स्थित गोविंदगंज थाना क्षेत्र में गंडक नदी में नाव डूबने से दो लोगों के लापता होने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया है।

बताया जा रहा है कि गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरैया पिपरा गांव के समीप यह हादसा हुआ। घटना के वक्त नाव पर पांच लोग सवार थे। जिसमे तीन लोगो ने तैर कर अपनी जान बचाई। जबकि दो लोग गहरे पानी मे डुबने के बाद लापता हो गये। लापता दोनों भाई-बहन बताये जा रहे है। दोनो नाव से पशुओं के लिए चारा लाने गए थे, तभी अचानक नाव असंतुलित होकर नदी में डूब गई। हादसे के बाद अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लापता लोगों की पहचान सरैया गांव निवासी 26 वर्षीय हीरालाल महतो और उनकी 16 वर्षीय बहन निभा कुमारी के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है। उनके गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अरेराज के प्रभारी सीओ सह आरओ विनोद पांडेय और गोविंदगंज थाना की पुलिस बचाव- राहत कार्य चला रहे है।

मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंचकर लापता दोनों की तलाश तेज कर दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page