एमजीसीयू के शिक्षक डा.बुद्धि प्रकाश जैन की पुस्तक”प्रोटियोस्टेसिस और कैंसर” का हुआ प्रकाशन

एमजीसीयू के शिक्षक डा.बुद्धि प्रकाश जैन की पुस्तक”प्रोटियोस्टेसिस और कैंसर” का हुआ प्रकाशन
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण।महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के विद्वान शिक्षक एवं शोधकर्ता डॉ. बुद्धि प्रकाश जैन द्वारा “प्रोटियोस्टेसिस और कैंसर” विषय पर एक महत्वपूर्ण पुस्तक का प्रकाशन विश्वविख्यात शैक्षणिक प्रकाशन संस्था Elsevier (अमेरिका) द्वारा किया गया है।यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध उत्कृष्टता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाली है। डॉ. जैन, जो कैंसर तथा रोग जीवविज्ञान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, ने इस पुस्तक में प्रोटीन समस्थिति के जटिल तंत्रों तथा कैंसर के विकास और उपचार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का विस्तृत एवं गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया है।

पुस्तक में यह स्पष्ट किया गया है कि कोशिका के भीतर प्रोटीन के संतुलन को बनाए रखने वाले तंत्र किस प्रकार संपूर्ण जीव के स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य होते हैं तथा इन तंत्रों में असंतुलन गंभीर रोगों, विशेषतः कैंसर, का कारण बन सकता है। यह पुस्तक बहुविषयी दृष्टिकोण पर आधारित है, जिसमें जैव रसायन, कैंसर जीवविज्ञान तथा चिकित्सीय विज्ञान के महत्वपूर्ण आयामों को समाहित किया गया है। इस प्रकार यह कृति विषय के गहन अध्ययन और समझ के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है।

यह पुस्तक विशेष रूप से कैंसर जीवविज्ञान के क्षेत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ के रूप में उपयोगी होगी। डॉ. जैन की यह उपलब्धि न केवल उनके उत्कृष्ट शोध कार्य का प्रमाण है, बल्कि विश्वविद्यालय के सुदृढ़ शोध वातावरण को भी दर्शाती है।

विश्वविद्यालय परिवार ने डॉ. बुद्धि प्रकाश जैन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page