फिल्म सरकारी मीडियम की शूटिंग जारी

फिल्म सरकारी मीडियम की शूटिंग जारी
Facebook WhatsApp

– स्थानीय कलाकारों को लेकर बन रही है फिल्म

-मोतिहारी में होगी फिल्म की पूरी शूटिंग 

मोतिहारी। बीडी वर्ल्ड स्कूल में हिंदी फीचर फिल्म सरकारी मीडियम की शूटिंग जारी है। इस दौरान स्कूल के बाल कलाकारों सहित अन्य कलाकारों ने शूटिंग में हिस्सा लिया।  राज सागर फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग का शनिवार 8 वां दिन था। इस फिल्म की शूटिंग 17 अप्रैल से  जिले के विभिन्न स्थानों पर हो रही है। पूरी फिल्म की शूटिंग पूर्वी चंपारण में ही होगी। शूटिंग का काम मई के पहले हफ्ते में पूरी हो जाएगी।

फिल्म के निर्देशक राज सागर ने कहा कि मोतिहारी में फिल्म शूटिंग करने का अबतक का अनुभव उत्साहजनक और शानदार रहा है,आने वाले समय में भी फिल्म की शूटिंग के लिए बिहार को प्राथमिकता देंगे।  बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम, कला एवं संस्कृति विभाग और जिला के स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह फिल्म निर्माताओं की सुविधा के लिए गठित जिला समन्वयन समिति के सचिव  फहद ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर फिल्म निर्माण के लिए हर सुविधा देने के लिए तैयार है। 

फिल्म निर्माताओं के लिए शूटिंग की अनुमति को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस लागू किया गया है, जिससे फिल्म शूटिंग के लिए अलग-अलग जगहों में आवेदन की जरूरत नहीं पड़ती है।

निर्माताओं की सुविधा के लिए बिहार के स्थानीय कलाकारों और वेंडर का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। बिहार का कोई भी कलाकार या वेंडर बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम की साइट https://film.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। फिल्म के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी नरेश चंद्र ने कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल माहौल है। उन्होंने  खासकर चम्पारण मटन की तारीफ की।फिल्म के लिए कलाकारों का चयन ओपन ऑडिशन से किया गया था, जिसमें पटना के किलकारी संस्था के बाल कलाकार आयुष और अन्य कलाकारों का चयन किया गया है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में कुमार कन्हैया सिंह, डॉक्टर तृष्या श्री,  प्रिंस गुप्ता, आयुष पाण्डेय, कमल घिमेरे, रविकांत, गौतम गुलाल और सुकन्या पंडित  हैं। फिल्म के आर्ट डायरेक्टर रामू राय और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर व क्रिएटिव डायरेक्टर अनिल कमल चौहान हैं ।

जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार कन्हैया सिंह और भरत पटेल हैं। फिल्म के निर्देशक राज सागर बिहार के मोतिहारी के निवासी हैं। पिछले एक दशक से ज्यादा समय से मुंबई के फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं। वह कई वीडियो एलबम और शॉर्ट फिल्म में बतौर निर्देशक काम कर चुके हैं। सरकारी मीडियम बतौर निर्देशक उनकी पहली फीचर फिल्म है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी बिहार से जुड़ी हुई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page