जानकी प्राकट्योत्सव पर सीतामढी में निकली भव्य शोभा यात्रा
सीतामढी। माता जानकी प्राकट्योत्सव (जानकी नवमी) पर शनिवार को सीतामढ़ी में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।इस अवसर पर माता जानकी के जयघोष से पूरा शहर गूंजायमान होता रहा।जानकी जन्मभूमि रजत द्वार से शहर में निकली भव्य और आकर्षक शोभायात्रा विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। साथ ही जगह-जगह शीतल पेय प्रदान किया गया।

मां जानकी के प्रकट अवसर पर ठीक 11.59 में मां जानकी प्रकटस्थान पुनौराधाम जानकी मंदिर स्थित सीताकुंड और रजत द्वार स्थित उर्विजा कुंड में भव्य और दिव्य महाआरती हुई।महाआरती में जगद्गुरू तुलसी पीठाधीश्वर श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज व मंदिर के महंत कौशल किशोर दास महंत बिनोद दास व पुजारी त्रिभुवन द्विवेदी शामिल रहे।

