टावर पर चढ़ने वाली महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल

टावर पर चढ़ने वाली महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल
Facebook WhatsApp

पीपराकोठी। एक महिला के द्वारा मोबाइल टावर पर चढ़कर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश भारी पड़ गया। पीपराकोठी चौक स्थित टावर पर चढ़ी महिला किरण देवी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि इस तरह के खतरनाक और कानून तोड़ने वाले कदम कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

घटना बुधवार की है, जब बलथरवा निवासी किरण देवी अपने भैंसुर रंजीत पासवान की गिरफ्तारी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। रंजीत को बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज मामले में उसी दिन सुबह गिरफ्तार किया गया था। इसके विरोध में महिला ने टावर पर चढ़कर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की।
सूचना मिलते ही पुलिस, बीडीओ, फायर ब्रिगेड और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

लेकिन इस बार प्रशासन ने नरमी नहीं दिखाई। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, दबाव बनाने और आत्महत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज (कांड संख्या 205/26) कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बिना विलंब किए न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page