मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने फंदे से लटकर दी जान
आदापुर। मानसिक बीमारी से ग्रसित एक युवक ने गले में फंदा डालकर कर आत्म हत्या कर ली। इसकी जानकारी गुरुवार को चौकीदार ने स्थानीय थाना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार उंचीडीह गांव के पासवान टोली में एक विक्षिप्त युवक ने आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के बाद थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच छानबीन शुरू कर दी। बताते हैं कि पुलिस के जवानों ने घर का किवाड़ तोड़ा तब देखा कि युवक अपने गले में रस्सी से लटका है।
जानकारी के अनुसार युवक का परिवार गुजरात के किसी शहर में रहकर काम करता है। वहीं मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण युवक ने आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया, युवक के पिता कपिल देव पासवान का रो-रो कर बुरा हाल है।

