भीषण गर्मी में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला,दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

भीषण गर्मी में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला,दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Facebook WhatsApp

मोतिहारी/पीपराकोठी। थाना क्षेत्र में बुधवार को भीषण गर्मी के बीच एक महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ कर जान देने का ड्रामा करने लगी नतीजतन इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने भैंसुर की शराब कांड में गिरफ्तारी के विरोध में यह कदम उठाई थी, इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद भी मुख्य वजह बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सुबह किसी बात को लेकर महिला और उसके परिवार के बीच विवाद हुआ था। तत्पश्चात वह थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसी बीच महिला अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, फलस्वरूप प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितेश पांडेय, थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, बीडीओ मोहिनी कश्यप समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला के परिजन भी वहां मौजूद थे। सभी उसे समझाने का प्रयास करते रहे। पुलिस ने धैर्यपूर्वक संवाद कायम रखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। करीब दो घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद महिला नीचे उतरने को तैयार हुई।

नीचे उतरते ही भीषण गर्मी, तनाव और थकान के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, महिला के द्वारा इस प्रकार का खतरनाक कदम उठाएं जाने के मामले में भी विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भावनात्मक आवेश में उठाया गया कदम कितना जोखिम भरा हो सकता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page