नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार
पूर्वी चंपारण। जितना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को दिवा गश्ती के दौरान पुलिस को एक सफलता मिली। नेपाल बॉर्डर के समीप सैनिक रोड स्थित भवानीपुर बसवारी में छापेमारी के दौरान 420 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई।
बरामद शराब में 330 बोतल नेपाली कस्तूरी एवं 90 बोतल नेपाली एंबीशन शराब शामिल है। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। जानकारी देते हुए जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा फरार तस्करों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

