चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
संग्रामपुर। पुलिस ने चोरी के एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । प्रभारी थानाध्यक्ष विकास आनंद ने बताया कि मंगलवार की देर संध्या इन्द्रगाछी के समीप वाहन जांच के दौरान बाइक सवार को रोक कर जांच किया गया तो बाइक चोरी की निकली।
गिरफ्तार हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव के धर्मेंद्र दास है ।बाइक को जप्त कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

